Dainik Athah

बीवीपी ने शक्तिखंड में शुरू किया मुफ्त डेंटल हास्पिटल

अथाह संवाददाता,
साहिबाबाद।
भारत विकास परिषद इन्दिरा पुरम द्वारा शक्ति खंड प्रथम फ्लैट 178, ग्राउंड फ्लोर इंदिरापुरम में दांतो के अस्पताल की शुरुआत की। इस डेंटल हॉस्पिटल को चलाने के लिए डॉ संगीता एवं डॉ पारुल सक्सेना का सहयोग मिला।

डेंटल हॉस्पिटल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद् पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंदु वार्ष्णेय, कैलास मानसरोवर भवन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कौशिक एवं खालसा हेल्प लाइन गुरुद्वारा प्रबंधक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे। 

इस समारोह में प्रांतीय महासचिव पंकज सक्सेना, प्रांतीय सेवा प्रमुख हेमंत बाजपेई, प्रांतीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल, समाजसेवी विनोद त्यागी, सामाजिक कल्याण सेवा समिति के चेयरमैन विनय त्यागी, डॉ एमके गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में इंदिरापुरम भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला, उमा शंकर तोमर, दिनेश भदौरिया रहे।

इंदिरापुरम शाखा के तरफ से अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव रविन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष संजीव भटनागर, महिला संयोजिका विनिता वाजपेई, उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना, अंजना सिंह, रीमा श्रीवास्तव, कल्पना भटनागर, रूचि सक्सेना, आभा शर्मा, लक्ष्मी पाण्डेय, राजेंद्र मेहरा, नरेन्द्र सिंह नेगी, वीरेंदर सिंह रावत, संतोष पाण्डेय, डॉ अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव ने सहयोग दिया।

इस निःशुल्क सेवार्थ डेंटल हॉस्पिटल में आज करीब 11  लोगों ने अपना डेंटल चेकअप कराया l यह सेवार्थ हॉस्पिटल प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक, रविवार को प्रातः 9 बजे से प्रातः 11  बजे तक  खुला होगा, दिन मंगलवार को सेवार्थ डेंटल क्लिनिक बंद रहेगा।

आज इसी कड़ी में डेंटल क्लिनिक में हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया जिसमे करीब 40 लोगों ने अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया l आज इसी सेवा कड़ी में कन्या पूजन भी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *